{"_id":"6257208b90cc2d7c270a0872","slug":"teenager-s-body-found-in-canal-mother-suspected-of-murder-etawah-news-knp691071246","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला किशोरी का शव, मां को हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला किशोरी का शव, मां को हत्या का शक
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम भतौरा के समीप भोगनीपुर गंग नहर मे 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला। उसकी पहचान ग्राम कछपुरा निवासी अरविंद कुमार जाटव की पुत्री मुस्कान के रूप में हुई। शव की शिनाख्त मां रेनू ने की। मां ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए, मामले में जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की सुबह लगभग दस बजे जब ग्रामीण पशुओं को नहलाने नहर पर पहुंचे तो उन्हें एक किशोरी का शव नहर में उतराता दिखा। पुलिस भी पहुंच गई।
दोपहर लगभग तीन बजे ग्राम कछपुरा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी रेनू अपने परिजनों के साथ जसवंत नगर थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री मंगलवार रात तीन बजे घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में उसे नहर में शव मिलने की सूचना मिली।
रेनू ने बताया कि आठ महीने पूर्व ही लौटकर गांव आई थी। इससे पूर्व वह दिल्ली में रहती थी। महिला ने बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। मृतका उसकी चौथी बेटी थी और अन्य तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है, जिसकी जांच की जाए। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।