{"_id":"648f501be38f6333c50006a4","slug":"teenager-poured-kerosene-and-set-herself-on-fire-died-etawha-news-c-12-1-292395-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: किशोरी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: किशोरी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई, मौत
Mon, 19 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। इकघरा गांव में किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। गांव इकघरा निवासी करन सिंह की पुत्री लक्ष्मी (16) मानसिक रूप से बीमार थी। शनिवार की देर शाम कमरे में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद किशोरी की चीख-पुकार सुनकर बाहर बैठे परिजन अंदर पहुंचे। परिजन आग बुझाकर उसे महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने बताया कि पिता करन सिंह ने पुत्री के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी दी है। (संवाद)
विज्ञापन