{"_id":"69654cdff9f82a94ab0bdb4a","slug":"teenager-murdered-while-celebrating-friends-birthday-party-etawah-news-c-216-1-etw1002-136222-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गए किशोर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गए किशोर की हत्या
विज्ञापन
इटावा। दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए किशोर की सीने में नुकीली चीज मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को बसरेहर के चंपानेर तिराहे पर छोड़कर बाग निकले। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। मृतक ने मरने से पहले अपने चचेरे भाई को पार्टी में लड़ाई होने की जानकारी दी थी।
रविंद्र यादव निवासी गांव झिंदुआ कोतवाली भरथना किसान हैं। उनका बेटा एलिश उर्फ आर्यन (17) सोमवार को बाइक से बसरेहर के नग्ला बल्लभ गांव निवासी अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। आर्यन के चचेरे भाई बीटू ने बताया कि शाम करीब पौने छह बजे आर्यन का उसके पास फोन आया उसने बताया कि जन्मदिन पार्टी में उसकी लड़ाई हो गई है और वह गांव से निकलकर चंपानेर तिराहे पर खड़ा है।
इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनउसकी तलाश में निकले ही थे। इस बीच पुलिस ने उसका शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात श्रीशचंद, सीओ केपी सिंह ने पहुंचकर जांच की। युवक के शव के पास ही उसकी बाइक पड़ी मिली है। युवक के सीने में किसी नुकीली चीज से मारने का निशान बना है। एसपी देहात ने बताया कि किशोर के किसी जन्मदिन पार्टी में जाने की बात पता चली है। सीने में क्या मारा गया है यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल किसी नुकीली चीज से मारने की बात प्रतीत हो रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।