फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   team check tender in mahewa

टेंडरों में अनियमित्ता की जांच करने पहुंची टीम

Sat, 15 Oct 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
team check tender in mahewa
महेवा। विकास कार्यों के लिए जारी टेंडरों की अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने ब्लॉक पहुंचकर पत्रावलियों की जांच की। ग्रामीणों से पूछताछ कर उनके व शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए हैं। एनआरएलएम उपायुक्त बृजमोहन अंबेड ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लॉक में 29 सितंबर को 21 कार्यों का टेंडर जारी किया गया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ने छह अक्तूबर को डीएम को शपथ पत्र देकर पांच कार्यों पर आपत्ति जताई थी। इस पर डीएम ने इन कार्यों का टेंडर रोककर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। शुक्रवार को जांच टीम के उपायुक्त एनआरएलएम बृजमोहन अंबेड, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा राजकुमार यादव व अधिशासी अभियंता आरईडी मार्शल ने ब्लॉक पहुंचकर पत्रावलियां तलब कीं। इसके बाद लोगों से बात की।
विज्ञापन

ये हुई थी शिकायत
महेवा के देवेंद्र सिंह ने टेंडर में अनियमितता की शिकायत की थी। बताया था के महेवा के अहेरीपुर मार्ग के बंबा की पटरी पर लगभग 250 मीटर में इंटरलॉकिंग का काम तीन हिस्सों में होना था। इसके साथ ही महेवा के ही राममहेश के खेत से हाईवे तक 30 मीटर की साइड दीवार का निर्माण होना था। सुनवर्षा गांव में गौरीशंकर के घर से बंबा तक 110 मीटर इंटरलॉकिंग की मरम्मत की जानी थी। इन कार्यों के गुपचुप तरीके से टेंडर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed