फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teacher Ramji and Rishabh got National Teacher Award

Etawah News: शिक्षक रामजी व ऋषभ को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher Ramji and Rishabh got National Teacher Award
शिक्षा के क्षेत्र मेें उत्कृष्ट कार्य करने पर हुआ था ऑनलाइन चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। जनपद के दो शिक्षकों को संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया है। बदायूं में 15 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश समेत 26 राज्यों के 125 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें विकास खंड ताखा के प्राथमिक विद्यालय नगला मके के शिक्षक रामजी शर्मा, विकास खंड भरथना के कंपोजिट विद्यालय बिबौली के शिक्षक ऋषभ त्रिवेदी शामिल हैं।
शिक्षक रामजी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह के लिए पूरे देश के शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर शिक्षा के क्षेत्र में और अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों का चयन किया गया। कहा कि इस प्रकार के सम्मान से हमें अपने कार्य क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। शिक्षक संगोष्ठी में प्रतिभाग करने से अन्य शिक्षकों के नए- नए विचारों का आदान-प्रदान होता है। उन विचारों को हम अपने विद्यालयों में लागू कर छात्र हित में कार्य करते हैं।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक युवा कल्याण विभाग भारत सरकार डॉ. दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे। आयोजक व जनदृष्टि के संस्थापक हरी प्रताप सिंह राठौड़ थे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed