{"_id":"5f032f188ebc3e42bd4da307","slug":"tanker-overturned-by-truck-collision-helper-killed-etawha-news-knp5695931185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से खड़ा टैंकर पलटा, हेल्पर की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से खड़ा टैंकर पलटा, हेल्पर की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को चौबिया थाना क्षेत्र के खड़ैता गांव के पास एक खड़े टैंकर में ट्रक ने टक्कर मार दी।
टैंकर पलट गया और टायर चेक कर रहे हेल्पर की मौत हो गई। ट्रक व टैंकर के चालक घायल हो गए। लेकिन ट्रक को छोड़कर चालक मौके से भाग गया। टैंकर में भरा मस्टर्ड ऑयल सड़क पर फैल गया।
संत कबीरनगर जिले के बकीरा थाना क्षेत्र के नंदकमरिया गांव निवासी टैंकर चालक फुड्डू उर्फ नुरूद्दीन इसी गांव के हेल्पर सोहेल अहमद (30) पुत्र रहीश अहमद के साथ मस्टर्ड ऑयल लेकर आगरा से बिहार जा रहा था।
चौबिया थाना क्षेत्र के तहत खड़ैता गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे चालक ने टैंकर को खड़ा कर दिया और हेल्पर टायर चेक करने लगा। चालक उससे कुछ फासले पर खड़ा था।
विज्ञापन
तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर से टैंकर पलट गया और उसमें भरा मस्टर्ड ऑयल सड़क फैल गया। इस हादसे में हेल्पर सोहेल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक फुड्डू के भी चोटें आईं।
ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और यूपीडा एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक अमित कुमार व ईएमटी हर गोविंद ने दोनों को सैफई पीजीआई पहुंचाया।
जहां इलाज के दौरान हेल्पर सोहेल की मौत हो गई। चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि हादसे की सूचना पर आगरा से टैंकर मालिक आदि अन्य लोग आ गए थे।
टैंकर पलट तो गया था, लेकिन उसका ढक्कन पूरी तरह न खुलने से मस्टर्ड ऑयल ज्यादा नहीं फैल पाया। टैंकर को एक्सप्रेस वे हटवाया गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल बताया गया है। लेकिन वह ट्रक छोड़कर भाग गया।