फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Taking out the Tiranga Yatra, the MP realized his strength

Etawah News: तिरंगा यात्रा निकाल सांसद ने कराया अपनी ताकत का एहसास

Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Taking out the Tiranga Yatra, the MP realized his strength
इटावा/बकेवर। इटावा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इटावा विधानसभा क्षेत्र से लेकर कानपुर देहात के सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र तक शहर के नुमाइश मैदान से सिकंदरा तक सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाकी। तिरंगा यात्रा को राजनीतिक दृष्टिकोण से आगामी लोकसभा चुनाव के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर एमपी/एमएलए कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद जिला जज की कोर्ट के सजा पर रोक लगाए जाने के बाद उनके व समर्थकों के हौसले काफी बढ़े हुए हैं। जो उनके खिले चेहरों को देखकर लग रहा था। सांसद जिस चौपहिया वाहन पर खड़े होकर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। उसमें उनकी पत्नी मृदुला कठेरिया भी बैठीं थीं।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन सवार थे। जिन पर तिरंगा लहरा रहे थे। उनमें भाजपा नेता व कार्यकर्ता सवार थे। नुमाइश चौराहा से पक्का तालाब चौराहा पहुंचने पर सांसद ने अपनी ओर से लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया। तिरंगा यात्रा नौरंगाबाद चौराहा, नया शहर चौराहा, रामगंज चौराहा, तकिया आजाद गान, पक्का बाग होते हुए रवाना हुई। रास्ते में भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने सांसद पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान चौराहा पर आम लोगों का आवागमन रोके जाने पर उन्हें काफी देर तक रुकने पड़ा। लिहाजा दोनों ओर के रास्तों पर दोपहिया वाहनों, ऑटो व चार पहिया वाहनों की संख्या यात्रा निकलने तक बढ़ती गई। इटावा से चली तिरंगा यात्रा सिक्सलेन से इकदिल, बकेवर, महेवा होते हुए औरैया की ओर रवाना हो गई। समापन सिकंदरा विधानसभा में होगा। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री शिवाकांत चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता व भाजपा समर्थक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed