फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   take fine if vehcile parke in no parking jone

नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो होगा चालान

Thu, 27 Aug 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Thu, 27 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
take fine if vehcile parke in no parking jone
अपराधों की समीक्षा करने जीआरपी थाने पहुंचे एसपी जीआरपी आगरा गोपेशनाथ खन्ना ने सर्कुलेटिंग एरिया में नो पार्किंग में खड़े वाहनों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों का चालान करें।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गोपेशनाथ गुरुवार की जीआरपी थाने में अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेने के बाद रिकार्ड चेक किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में नो पार्किंग जोन में बाइक से लेकर कारें खड़ी हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


उन्होंने इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह यादव को निर्देश दिए कि सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग शुल्क तथा नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएं। इसके बाद नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई करें। कार्रवाई करने में लोकल पुलिस की भी मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपराधों की समीक्षा में चोरी की वारदातों के कम खुलासे पाए गए हैं। थाना पुलिस को निर्देश दिए कि वह चोरी की वारदातों में शत प्रतिशत खुलासा करें। थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि सिग्नल विभाग, आरपीएफ के साथ रात में रेलवे ट्रैक किनारे पेट्रोलिंग करें। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed