फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tai died of former Chief Minister Akhilesh Yadav, former MP lit the funeral pyre

Etawah News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई का निधन, पूर्व सांसद ने दी मुखाग्नि

Sun, 21 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 21 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tai died of former Chief Minister Akhilesh Yadav, former MP lit the funeral pyre
सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी सुमंद्रा देवी (95) का शनिवार सुबह तीन बजे मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। अंतिम यात्रा में अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के सभी लोग शामिल हुए। मुखाग्नि पौत्र तेज प्रताप यादव ने दी।
विज्ञापन

सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्व. रतन सिंह यादव की धर्मपत्नी सुमंद्रा देवी काफी दिनों से बीमार थी। ऐसे में उन्हें एक सप्ताह पहले आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही सैफई स्थित उनके आवास पर शुभचिंतकों का पहुंचना भोर से ही शुरू हो गया। सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास के अंदर बने मीटिंग हॉल में उनका शव रखा गया। ताई के निधन की सूचना मिलते ही गोरखपुर व बलिया का दौरा निरस्त करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव सुबह करीब साढ़े 10 बजे सैफई पहुंच गए।
विज्ञापन

सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव, अभयराम सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव, पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव समेत सदस्यों ने घर अंतिम यात्रा निकलने से पहले पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई स्थित आवास से 11 बजे अंतिम विदाई देकर यात्रा निकाली गई। सैफई महोत्सव मैदान में बने समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। सुमंद्रा देवी के पौत्र एवं मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, डॉक्टर अजय सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, पूर्व विधायक हरिओम, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, रामफल बाल्मीकी प्रधान, कुलदीप मोटर्स के एमडी तरनपाल सिंह, पप्पन सिंधी इटावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed