फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   swings and circus will be center of atraction in etawa mahotsaw

Etawah News: इटावा महोत्सव की शान बढ़ाने आ रहा ग्रेट एशियन सर्कस

Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
swings and circus will be center of atraction in etawa mahotsaw
इटावा। इटावा महोत्सव 11 दिसंबर से शुरू होगा। आठ जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में इस बार दर्शकों के मनोरंजन के लिए सर्कस आएगा। मौत का कुआं, लाइट व म्यूजिकल झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी अवनीश राय व जनरल सेक्रेटरी एसडीएम विक्रम राघव सिंह ने मेले में सर्कस लाने के लिए काफी प्रयास किया। ठेकेदार टीपू यादव ने बताया कि चार वर्ष बाद कोई सर्कस महोत्सव में आ रहा है। 112 साल पुरानी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र ग्रेट एशियन सर्कस होगा, जो 30 साल बाद कहीं आ रहा है। पहली बार दो मंजिला मौत का कुआं मुजफ्फरनगर से आ रहा है। इसमें चार कार व चार मोटर साइकिलें एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के प्रयास से पहली बार आगरा से सलंबो झूला आएगा। चांद तारा, हवाई झूला, रेंजर, टोरा टोरा, ब्रेक डांस, ड्रेगन ब्रेन, क्रॉस झूला भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में बच्चों को भी मनोरंजन प्रदान करने के लिए बोनसी, हेलीकॉप्टर, जीप, कार, जंपिग जहाज, पानी की बोट आदि झूले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed