{"_id":"656f66ee4565af4ea60af81c","slug":"sukhveer-in-speech-muskaan-in-painting-priya-tops-in-quiz-etawha-news-c-12-1-knp1074-499181-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भाषण में सुखवीर, चित्रकला में\r मुस्कान, क्विज में प्रिया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भाषण में सुखवीर, चित्रकला में मुस्कान, क्विज में प्रिया अव्वल
Tue, 05 Dec 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
ताखा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में सुखवीर, चित्रकला में मुस्कान व क्विज में प्रिया ने बाजी मारी।
बीईओ वीरेंद्र सिंह पटेल ने प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने के लिए संकुल शिक्षकों को निर्देश दिया था। दींग संकुल की प्रतियोगिताएं विज्ञान एआरपी अनिल दुबे की देखरेख में कंपोजिट विद्यालय समथर में आयोजित हुईं। चित्रकला में बच्चों ने यातायात के संकेतों को बनाकर जागरूकता लाने का प्रयास किया। भाषण प्रतियोगिता में समथर के सुखवीर ने पहला, अमथरी की साधना ने दूसरा, नगला पछाय की मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया।
यातायात क्विज में अमथरी की प्रिया ने पहला, समथर की तान्या ने दूसरा, दींग की रंजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में समथर की मुस्कान ने पहला, अमथरी की अंजली ने दूसरा, दींग की गुंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अवधेश पाल, हरिचंद्र सिंह, आकाश दीक्षित व अजय प्रताप ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश राठौर, संकुल शिक्षक विकास यादव, महेंद्र चौहान, प्रभात यादव, महेंद्र प्रताप, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।