{"_id":"5a89bc1d4f1c1b2d068b7535","slug":"study-in-english-through-42-schools-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से 42 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से 42 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरीब परिवारों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का मौका मिलेगा। सरकार के परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के निर्देशों के क्रम में फिलहाल जिले के 42 विद्यालयों में इसकी शुरुआत की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली अप्रैल से इन चयनित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू होगा। जिले में सीबीएसई माध्यम के काफी संख्या में बड़े विद्यालय खुल चुके हैं। शहरी क्षेत्र के ही नहीं वरन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी इन विद्यालयों में पढ़ने आते हैं। प्रदेश सरकार ने अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राइवेट विद्यालयों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयाें में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दिए जाने के निर्देश जारी किए है। शुरूआत में जिलेे के 42 विद्यालयों का चयन किया गया है।
शासन के निर्देशों के क्रम जिले में परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विद्यालयों का चयन कर लिया है। अध्यापकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। परिषदीय विद्यालयों में काफी संख्या में अंग्रेजी माध्यम अथवा सीबीएसई से अध्ययनरत शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यरत है। इससे आवश्यक संख्या में शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे। ओपी. सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा
विज्ञापन