फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students shine in painting, essay and speech competition

Etawah News: चित्रकला, निबंध व भाषण में छात्र-छात्राओं ने जलवे बिखेरे

Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students shine in painting, essay and speech competition
इटावा। स्वर्ण भारत उत्सव कार्यक्रम के तहत भावी पीढ़ी को भारत की संस्कृति, सभ्यता एवं इतिहास से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में समारंभा फाउंडेशन ने शनिवार को वसुधैव कुटुंबकम्, राष्ट्रवाद, अंतरिक्ष में भारत, भिन्नता में एकता आदि विषयों पर भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन

चित्रकला में कमलकांत व काजल प्रथम, खुशी व योगेश कुशवाहा द्वितीय रहे। भाषण में शिखा व आलोक मिश्रा प्रथम एवं नितेश व सुनयना गोयल द्वितीय रहीं। निबंध में मुस्कान राजपूत व श्रुति यादव प्रथम एवं आयुष गुप्ता व उषा राजपूत द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में छाया भदौरिया, पूनम पांडे, प्रीति शर्मा एवं स्नेह पांडेय रहीं।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश यादव व फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋचा राय ने किया। ऋचा राय ने बच्चों को देश के प्रति उनके ऋण का भान कराते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहने को कहा। हमें कर्मठता से स्वर्ण भारत की ओर अग्रसर होना है।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश यादव ने छात्र- छात्राओं को उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की। जिलाध्यक्ष श्यामला पाण्डेय ने बच्चों को देशभक्त बनने की प्रेरणा दी। संचालन शिक्षिका सीमा एवं प्रबंधन शिक्षक अमन एवं गौरव वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed