फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students of Mathura, Meerut and Jhansi performed better

Etawah News: मथुरा, मेरठ व झांसी के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 04 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students of Mathura, Meerut and Jhansi performed better
इटावा। केंद्रीय विद्यालय की आगरा परिक्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सैफई स्टेडियम में किया गया। इसमें कई जिलों की टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और पदक जीते।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर ताजुद्दीन शेख तथा प्राचार्य राजगुरु सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 3000 मीटर दौड़ अंडर-17 में मथुरा कैंट के आदर्श चौधरी प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में बाबूगढ़ के मोहम्मद फैजान द्वितीय व मुरादनगर के सोनू तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट अंडर-14 में मेरठ के अरुण प्रथम स्थान पर रहे। बाबूगढ़ के अभिनव द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शॉट पुट अंडर- 17 में बाबूगढ़ के कृष्णा त्यागी ने बाजी मारी। चांद नगर के तरुण द्वितीय और झांसी के आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 शॉटपुट में मथुरा के विशुन कुमार जीते। मुरादनगर के प्रियांश दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ अंडर फोर्टीन में बाबूगढ़ से अयान जीत दर्ज की। 800 मीटर की अंडर-17 दौड़ में झांसी के कृष्णा विजेता रहे। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेंगी। खेल शिक्षक जेके राव की देखरेख में आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed