{"_id":"64c01d2ca93d387dfd09e5c6","slug":"students-made-aware-for-road-safety-etawha-news-c-216-1-etw1002-982-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक
Wed, 26 Jul 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा संगोष्ठी एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। लोगों को सड़क हादसों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र -छात्राओं ने रैली भी निकाली।
रैली कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष व कालेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने यातायात नियमों के प्रति छात्र -छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कैड्ट कोर के लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद ने सड़क सुरक्षा के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। यातायात नियमों का पालन करना एवं जन तक पहुंचाने के लिए कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव ने सड़क यातायात के निर्देशों को विस्तार से बताया व जीवन से जुड़ी हुई रक्षा एवं सावधानियों पर विचारों का साझा किया। एनसीसी व एनएसएस के छात्र छात्रों ने सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली कस्बा में निकाली। रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
जन जागरूकता रैली कॉलेज के गेट नंबर एक से बकेवर कस्बे से होते हुए थाना बकेवर पर समापन किया। इस रैली में कैडेट एवं स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता के उद्देश्य को अपने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट लगाना एवं यातायात के नियमों को पालन करने के लिए जनमानस में संदेश पहुंचाया।
संचालन लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद शर्मा कर रहे थे। ्रडॉ. एमपी यादव, डॉ पीके राजपूत डॉ आदित्य कुमार, डॉ संजय विश्वकर्मा, शिव मोहन अग्निहोत्री, सुबोध शुक्ला, आकाश चौधरी, मनोज दीक्षित, सुनील शुक्ला, शिवकुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स आदि उपस्थित रहे।