{"_id":"64c01d0ec1a80db7f90720b7","slug":"students-killer-arrested-in-encounter-etawha-news-c-216-1-etw1001-997-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: छात्र का हत्यारोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: छात्र का हत्यारोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Wed, 26 Jul 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
इटावा। नवीन मंडी के पास छात्र के गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे बदमाश को सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी रमेश सिंह उदयपुरा गांव के पास वाहनों चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बसरेहर की ओर से दो बाइक सवार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने बचाव में फायर किया। इसमें एक युवक के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने नगला भीकन गांव मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश छोटू उर्फ फौजी यादव निवासी शहरिया थाना फ्रेंड्स कॉलोनी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश विनय यादव निवासी यदुवंश नगर नवीन मंडी ने 17 जुलाई को थाना चौबिया क्षेत्र के हिद्दपुरा गांव निवासी शिवम यादव को नवीन मंडी के पास शकुंतला नगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटनास्थल पर एसओजी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। इस मामले में मृतक शिवम के पिता रामनरेश ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
21 जुलाई को तीन आरोपी आशुतोष भदौरिया उर्फ शंभू ठाकुर, पृथ्वीराज भदौरिया उर्फ राजा ठाकुर निवासी लक्ष्मण कॉलोनी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी व रोहन चौहान निवासी ओमपुरम कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग और वर्चस्व को लेकर शिवम की हत्या हुई थी। गिरफ्तार हुए बदमाश विनय के पास से एक तमंचा व बाइक बरामद हुई है।