फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   student of Theosophical Shashank Tiwari is the district top

थियोसोफिकल के शशांक तिवारी ने किया जिला टॉप

Mon, 25 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 25 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
student of Theosophical Shashank Tiwari is the district top

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। टॉप टेन में स्थान पाने वाले छात्र सीधे अपने स्कूल में ही पहुंच गए। थियोसोफिकल इंटर कालेेज के शशांक तिवारी 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर रहे।

विज्ञापन


वहीं सेंट मेरी इंटर कालेज के रजत अग्रवाल 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। सेंट मेरी की ही कु. यशस्वी द्विवेदी 95.2 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। बच्चों की सफलता की खुशी में परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


माता-पिता, नाते-रिश्तेदार और टीचर, मेधावी बच्चों को उनकी सफलता पर देर रात तक बधाई देते रहे। स्कूल तथा परिवार के सदस्योें के बीच एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी को साझा किया जाता रहा। विद्यालयों ने भी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला टॉपर शशांक तिवारी की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सफलता किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती क्योंकि शशांक एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता शहर में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। मां गीता तिवारी हाउस वाइफ हैं।

दूसरे स्थान पर रहे रजत अग्रवाल भी साधारण परिवार से हैं। रजत अभी पीएमटी का एग्जाम देने के लिए शहर से बाहर हैं। तीसरे स्थान पर रही यशस्वी के पिता महेंद्र कुमार द्विवेदी पछांयगांव इंटर कालेज में समाजशास्त्र के प्रवक्ता हैं। मां दाऊदयाल डिग्री कालेज फिरोजाबाद के बीएड संकाय में प्रवक्ता हैं।

यशस्वी डाक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती हैं। यशस्वी भी पीएमटी का एग्जाम देने के लिए शहर से बाहर हैं। ज्ञानस्थली के चेयरमैन विनीत यादव, प्रधानाचार्य डा. वीपी शुक्ला ने उनको बधाई दी है। स्वामी विवेकानंद क ी दृष्टि सिंह ने 94.2, जहानवी अग्रवाल ने 94, प्रज्जवल त्रिपाठी ने 94, कुशाग्र ने 93.8, उत्कर्ष शर्मा ने 93.6, अखिल कुमार सिंह ने 93.4, देवाशीष  दुबे ने 93.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

चेयरमैन विवेक  यादव, प्रधानाचार्य डा आनंद ने छात्रों को बधाई दी है। थियोसोफिकल इंटर कालेज की शिवांगी मिश्रा ने 93.6, अनुजा बाजपेई ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य डा. सुनील पांडेय ने छात्रों को बधाई दी है।

चौथे स्थान पर रहे स्वामी विवेकानंद के छात्र प्रणव सारस्वत आईआईएम से एमबीए करने के बाद आईएएस बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से ही देश का भला किया जा सकता है। प्रणव के पिता बनवारी लाल सारस्वत लखना के एक डिग्री कालेज में लाइब्रेरियन हैं और मां सुनीता शिक्षिका।


शहर के सुदिति ग्लोबल एकेडमी के पहले ही सत्र में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के अभिषेक सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉप किया। विद्यालय के छात्र नीरज कुमार 85 फीसदी अंक पाकर दूसरे तथा हिमांशु 84 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कालेज में आयोजित स्वागत समारोह में प्रबंधक सतीश यादव व प्रधानाचार्य कमल कुमार ने मेधावी बच्चों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed