{"_id":"64b6db6ea566317df30a379f","slug":"student-going-home-with-friend-shot-dead-etawha-news-c-216-1-etw1002-735-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दोस्त संग घर जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दोस्त संग घर जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या
Wed, 19 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नवीन मंडी के पास एक होटल से खाना खाकर दोस्त के साथ घर जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर खून के निशान, कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी से मिली जानकारी में मामला आशनाई का सामने आया है।
चौबिया थाना क्षेत्र के हिद्दपुरा हाल पता फ्रेंड्स कॉलोनी थाना गोरापुरा निवासी शिवम यादव (24) पुत्र रामनरेश स्नातक करने के बाद एसएससी और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शंकुतला नगर निवासी साहिल ने बताया कि वह शिवम के साथ सोमवार रात 11 बजकर पांच मिनट पर मंडी गेट के पास स्थित एक होटल से खाना खाकर कमरे पर जा रहे थे। तभी नवीन मंडी ज्ञान सागर स्कूल के सामने शकुंतला नगर वाली गली के बाहर शिवम पेशाब करने लगा जबकि साहिल बाइक के पास खड़ा रहा। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर विनय यादव निवासी यदुवंश नगर,आशुतोष भदौरिया उर्फ शंभू ठाकुर, पृथ्वीराज भदौरिया उर्फ राजा ठाकुर निवासी लक्ष्मण कॉलोनी, रोहन चौहान निवासी ओम पुरम कॉलोनी व छोटू उर्फ फौजी यादव निवासी शहरिया आए और शिवम को आवाज देकर बुला लिया।
शिवम के पास जाते ही एक युवक ने कमर से असलहा निकालकर उसकी गर्दन से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही शिवम जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और बाइक सवार दतावली की ओर भाग गए। गोली लगने से घायल शिवम को उठाकर साहिल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आशनाई का सामने आ रहा है। सभी लोग एक-दूसरे के साथी हैं। शिवम के मोबाइल से आगे के राज खुलेंगे। घटना स्थल के पास में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। पांचों आरोपियों के खिलाफ पिता रामनरेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।