{"_id":"605633088ebc3e590a004921","slug":"student-dies-due-to-tractor-overturn-driver-injured-etawha-news-knp618879992","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से छात्र की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से छात्र की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के वीरेंद्र की घार के पास शनिवार दोपहर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार छात्र की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।
बढ़पुरा के अश्वापूर्वी कछार निवासी विशाल (22) इंटर का छात्र था। मां शकुंतला देवी ने बताया कि विशाल शनिवार दोपहर को गांव के राजकुमार के साथ अश्वापूर्वी स्थित ईंट भट्ठा गया था। वहां से दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईंट लादकर गांव लौट रहे थे। तभी वीरेंद्र की घार के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए।
ग्रामीण घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।