{"_id":"60d0c7378ebc3e09cb1a1dac","slug":"stolen-etawah-news-gas-agency-2-70-lakh-worker-house-etawah-news-knp6354686131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंस एजेंसी के कर्मी घर में 2.70 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंस एजेंसी के कर्मी घर में 2.70 लाख की चोरी
विज्ञापन
-घर मे चोरी गए सामान की जानकारी देते अमन त्रिपाठी
- फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के कल्याण नगर में रविवार की देर रात चोरों ने गैस एजेंसी के कर्मी के घर का मुख्य गेट का ताला तोड़कर जेवर, नगदी समेत समेत 2.70 लाख रुपये का सामान ले गए।
वारदात के वक्त घर में सन्नाटा था और घर के लोग अपने पुराने मकान में सोने के लिए चले गए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गैस एजेंसी कर्मचारी ने 2.70 लाख रुपये की चोरी होने की तहरीर दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए एक टीम बनाई है।
भरथना के कल्याण नगर निवासी अमन त्रिपाठी एक गैस एजेंसी में कार्यालय सहायक है। अमन ने बताया कि मोहल्ले में ही उनके आमने-सामने दो मकान है।
रविवार की रात को वह एक दोस्त की बहन की शादी में भरथना स्थित गेस्ट हाउस गए थे। घर में किसी के नहीं होने पर उनकी पत्नी वर्षा नए मकान से पुराने मकान में मां गीता व दादी शारदा देवी के पास सोने के लिए चली गई थी।
विज्ञापन
देर रात बंद घर का मेनगेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और आलमारी व कवर्ड खोलकर जेवर, साड़ी, तीन हजार रुपए नगद और एलईडी टीवी चोरी कर ले गए।
सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के मेनगेट का ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। मां और पत्नी नए मकान में गए तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि गैंस एजेंसी कर्मी ने 2 लाख 70 हजार रुपये की चोरी की तहरीर दी है।