फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Steel Plant has seven round beat Uttarakhand

स्टील प्लांट ने उत्तराखंड को सात गोल से पटका

Sat, 25 Apr 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 25 Apr 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
 Steel Plant has seven round beat Uttarakhand

पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप में शनिवार को स्टील प्लांट ने उत्तराखंड को सात गोल से धूल चटाई। तमिलनाडु की जया लक्ष्मी की हैट्रिक की बदौलत टीम ने एमपी को नौ गोल से हराया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश हॉकी के तत्वावधान में सैफई के मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को पांच मैच खेले गए। पहला मैच उत्तराखंड तथा स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड के बीच खेला गया। इसमें स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड की टीम ने उत्तराखंड को 7-1 से हराया। स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड टीम की कप्तान शिखा शर्मा ने चार गोल किए तथा पूनम, शेवानी व शशि ने एक-एक गोल दागे। उत्तराखंड की प्रतिभा ने एक गोल किया।
विज्ञापन


दूसरा मैच हाकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु तथा मध्य प्रदेश में हुआ। इसमें तमिलनाडु ने एमपी को 9-0 से मात दी।  तमिलनाडु की जया लक्ष्मी ने हैट्रिक लगाई। कलाइवनी ने दो गोल तथा कार्तिका ,कलावन्थि, शोबिका व अबिरामी ने  एक-एक गोल दागा। तीसरा मैच हाकी आंध्र प्रदेश तथा त्रिपुरा हाकी के बीच खेला गया। मैच का परिणाम 2-2 से बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा मैच हाकी राजस्थान तथा एसोसिएशन ऑफ  इंडियन यूनिवर्सिटी में हुआ। इसमें एसोसिएशन ऑफ  इंडियन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान को 5-1 से हराया। पांचवां मैच बंगाल हाकी एसोसिएशन तथा हाकी पांडिचेरी के बीच खेला गया। इसमें बंगाल ने पांडिचेरी को 5-0 से हराया।


प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी थे। खेल अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर एवं बुकें भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट निदेशक दविंदर भाटिया, राजस्थान हॉकी संघ के उपाध्यक्ष एम एस बरार, क्रीड़ाधिकारी फतेहपुर एस के लहरी, क्रीड़ाधिकारी हमीरपुर नवीन कुमार सिंह, पूर्व क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार शर्मा, उपक्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद यादव, उपक्रीड़ाधिकारी राम मिलन, लईक खान कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हाकी आदि उपस्थित रहे। मैच में निर्णायक के रूप मे तारिक, मो. सलीम, करतार सिंह, भानू अग्रवाल, दुर्गा एवं सुमित पाल की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed