फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Standard of eight, 12 passengers sitting in the van

Etawah News: आठ का मानक, वैन में बैठा रहे 12 सवारियां

Mon, 12 Feb 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Standard of eight, 12 passengers sitting in the van
इटावा। बीते डेढ़ वर्ष से यूपी और एमपी को जोड़ने वाला चंबल पुल भारी वाहनों के लिए बंद होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के बंद होने से ऑटो और वैन से लोग आ-जा रहे हैं। वैन में आठ सवारियां बैठाने का नियम है लेकिन चालक 12 और कई बार इससे भी ज्यादा लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के शास्त्री चौराहा व वन विभाग चौराहा से वैन संचालक सवारियां भरते हैं। वैन की छत पर काफी ऊंचाई तक सामान भी रखा जाता है। दिलचस्प बात यह है कि यह वैन निजी नंबर प्लेट की हैं। सवारियां बैठाने के बाद चालक बाइस ख्वाजा मार्ग होते हुए भिंड की ओर निकल जाते हैं। ऑटो की अपेक्षा वैन की गति तेज होने के कारण यात्री इनका सहारा लेते हैं। इस रूट पर कई वैन का संचालन हो रहा है, लेकिन किसी का भी व्यावसायिक पंजीकरण नहीं है। एआरटीओ बृजेश कुमार ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वैन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


कार्रवाई से ऐसे बच जाते चालक
वैन चालक सवारियों को बैठाने के बाद उन्हें यह समझा देते हैं कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के गाड़ी रोकने पर सवारी एक ही परिवार की है और घूमने जा रहे हैं, ऐसा कहना है। इससे वह कार्रवाई से बचकर धड़ल्ले से अपने काम में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed