{"_id":"6a63a0ef38dc6fbe9e0375de","slug":"stadium-gym-fees-halved-for-women-now-500-per-month-etawah-news-c-216-1-etw1002-146604-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महिलाओं के लिए स्टेडियम जिम की फीस आधी, अब 500 रुपये प्रतिमाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महिलाओं के लिए स्टेडियम जिम की फीस आधी, अब 500 रुपये प्रतिमाह
विज्ञापन
इटावा। शहर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिम के जीर्णोद्धार के बाद शुक्रवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिम का मासिक शुल्क 1000 रुपये से घटाकर 500 रुपये करने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि खेल और फिटनेस स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुल्क में कमी का निर्णय लिया गया है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं जिम का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में 15 से 20 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। अवंतिका को रजत पदक, जबकि ट्विंकल, गुलशन और योगेश यादव को कांस्य पदक जीतने पर विधायक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद विधायक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्टेडियम परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र पाल, रुकसार बानो, दीक्षा अवस्थी रहीं।