{"_id":"69d948d752e99efbba029f57","slug":"sparks-fell-from-the-high-tension-line-again-15-bighas-of-crops-were-reduced-to-ashes-etawah-news-c-216-1-etw1012-140849-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हाईटेंशन लाइन से फिर गिरी चिंगारी, 15 बीघा फसल हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हाईटेंशन लाइन से फिर गिरी चिंगारी, 15 बीघा फसल हुई राख
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के सुजीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी करीब 15 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। खेत से आग की लपटें उठती देख किसानों में हड़कंप मच गया और वह आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
शुक्रवार शाम लगभग पाँच बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से अचानक चिंगारी निकली जो नीचे खड़ी फसल में गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गांव के किसान अरविंद, जगदीश, विजलेश व सतीश के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीण बाल्टियों व पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे और दमकल को भी सूचना दी। ग्रामीणों और दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर जैसे-तैसे काबू पाया लेकिन तब तक 15 बीघा फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसानों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन से पहले भी कई बार फसल में आग लग चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। घटना की सूचना पर लेखपाल स्वाति मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।