फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP workers raised the demand to close Bakhtiyarpura toll plaza

Etawah News: सपाइयों ने बख्तियारपुरा टोल प्लाजा बंद कराने की मांग उठाई

Sat, 07 Feb 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
SP workers raised the demand to close Bakhtiyarpura toll plaza
इटावा। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने इटावा-बरेली हाईवे पर बख्तियारपुरा टोल प्लाजा को मानक विपरीत बताकर उसे बंद कराने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। बताया कि हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर टोल प्लाजा बिना मानक के शुरू हो गया।
विज्ञापन

किसी भी हाईवे पर 60 किमी के बाद दूसरा टोल नहीं बन सकता है जबकि इस टोल से लगभग 30 किमी दूर एमपी के जिला भिंड के बरही में टोल प्लाजा पहले से चालू है। सांसद ने कहा कि इस टोल प्लाजा को शुरू करने की इतनी जल्दबाजी की गई है कि इटावा और टोल प्लाजा के बीच दतावली नहर पुल, लुहिया नहर पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है और आगे भी कई पुल निर्माण का कार्य चल रहा है जो कि टोल शुरू करना मानक के विपरीत है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से इस टोल प्लाजा की वसूली को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed