फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP leader,etawah news,reward,25 thoushand,arrested dharmendra yadav

25 हजार का इनामी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Mon, 14 Jun 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP leader,etawah news,reward,25 thoushand,arrested dharmendra yadav
इटावा। करीब 10 दिन तक इटावा और औरैया जिलों की पुलिस को छकाने वाला 25 हजार का इनामी सपा नेता धर्मेंद्र यादव सोमवार को नाटकीय ढंग से इटावा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोपहर बाद पुलिस ने धर्मेंद्र को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में हुई वार्ता में बताया कि औरैया सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वह गैंगस्टर के मामले में चार जून को जमानत पर इटावा जेल से रिहा हुआ था। इसके बाद वह अपने घर जाने की बजाय भरथना में एक जगह रुक गया था।
पांच जून को उसने अपने 200 से ज्यादा समर्थकों व 100 अधिक वाहनों के साथ जश्न मनाते हुए जुलूस निकाला था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
इस मामले में धर्मेंद्र यादव व उसके 200 समर्थकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में महामारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन, धारा 188 व सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की 10 टीमें धर्मेंद्र की तलाश कर रही थीं। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर धर्मेंद्र के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की सूचनाएं पुलिस को लगातार मिल रहीं थीं।
इसलिए सादे कपड़ों में पुलिस व एसओजी की टीमें कचहरी के आसपास मुस्तैद थीं। सोमवार को सिविल लाइन थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीमें कचहरी के आसपास मौजूद थीं।

उसी दौरान धर्मेंद्र को कचहरी के पीछे वाले गेट से एसएसपी चौराहा जाने वाली सड़क पर सिविल लाइन थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाने में पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed