फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP leader blamed BJP

जुल्मी मोदी और निर्दयी योगी सरकारो का होगा अंत: प्रो.रामगोपाल यादव

Thu, 26 Aug 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP leader blamed BJP
जनाक्रोश यात्रा में उमडे. सपा व महान दल के कार्यकर्ता - फोटो : ETAWAH
सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार को जुल्मी और योगी सरकार को निर्दयी बताते हुए दावा किया कि 2022 में प्रदेश व 2024 में केंद्र की सरकार का अंत तय है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को सैफई महोत्सव पंडाल में महान दल की जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों से हाथ उठवाकर विधानसभा चुनाव में सपा और महान दल के प्रत्याशी को बिना भेदभाव के वोट देने का समर्थन मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सड़कें बेच रही है। रेलवे समेत तमाम सरकारी संपत्तियां चार पांच उद्योगपतियों को बेची जा रही हैं। महिलाओं, बेरोजगारों और युवाओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। सरकार को हटाने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार पर कोरोना काल में ऑक्सीजन और इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। कहा प्रदेश सरकार कोरोना मृतकों का आंकड़ा 23 हजार बता रही है, जबकि हकीकत में 15 से 17 लाख लोग करोना से मरे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने पर समर्थन देने के लिए महान दल का धन्यवाद जताया।
सैफई। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी और सपा का रिश्ता कुर्सी और स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि दलित, पिछड़ों, गरीबों के सम्मान को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए है। भाजपा पर संविधान और दलित, पिछड़ों का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप लगाया।
मौर्य ने कहा कि गठबंधन के हर प्रत्याशी को जिताकर प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे। सूबे में मिलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी। बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महान दल के साथ सपा का गठबंधन दिलों का गठबंधन है। सपा सरकार बनने पर फिर से जनता के हित के कार्य शुरू किए जाएंगे।

महान दल की 16 अगस्त से पीलीभीत से शुरू हुई जनाक्रोश यात्रा का समापन सैफई इटावा में हुआ। इस मौके पर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कार्तिकेय यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, प्रेमदास कठेरिया, राम सिंह शाक्य सहित जिले भर के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed