{"_id":"62361fc300c3816f2b2d3555","slug":"sp-is-a-party-of-youth-can-never-grow-old-mulayam-etawah-news-knp68639152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा युवाओं की पार्टी, कभी बूढ़ी नहीं हो सकती: मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा युवाओं की पार्टी, कभी बूढ़ी नहीं हो सकती: मुलायम
विज्ञापन
सैफई। पैतृक गांव सैफई में होली खेलने आए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खासे जोश में नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि सपा युवाओं की पार्टी है। यह कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। विधानसभा चुनाव में युवाओं ने बहुत मेहनत की है, जिसकी वजह से पार्टी को बहुत अच्छा वोट मिला है। अब लक्ष्य 2024 का है। मेहनत करके पार्टी को और मजबूत बनाना है।
यह भी कहा कि युवाओं के बल पर समाजवादी पार्टी देश और प्रदेश में बेहद मजबूत है। विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आए हैं, उनसे हम सभी बेहद खुश हैं। कहा कि उन युवाओं की सूची बनाई जाए, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में मेहनत की। उनका नंबर नोट करें।
यह भी कहा कि ऐसे युवा हमें बुलाएंगे तो मिलने जरूर आऊंगा। आप ही वो युवा हो जो आने वाले समय में विधायक, सांसद बनोगे। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत करनी है, सांसद बनाने है। प्रदेश में सरकार भी आगे बनानी है। हमें भरोसा है कि यही युवा आगे आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी को धन्यवाद, सभी को होली की बधाई।