फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP has been in possession of Zilla Panchayat for 32 years

पंचायत चुनाव परिणाम, 2022 में भाजपा के लिए खतरे की घंटी

Tue, 04 May 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
SP has been in possession of Zilla Panchayat for 32 years
जिला पंचायत में सपा का 32 वर्ष से कब्जा है और अगला अध्यक्ष भी सपा से होगा यह चुनाव के नतीजों ने तय कर दिया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों और 2019 में इटावा संसदीय क्षेत्र फतह करने वाली भाजपा केवल एक जिला पंचायत सदस्य ही जिता पाई है।
विज्ञापन

इससे अध्यक्ष पद पर काबिज होने का उसका सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। नतीजों ने सपा और प्रसपा गठबंधन का रास्ता जरूर खोल दिया है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में दोनों दलों के गठजोड़ ने भाजपा को पटखनी देने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के समय प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी चुनावों के बाद परिवार में एका के संकेत दिए थे।
जिला पंचायत वर्ष 1989 से सपा का कब्जा है। 89 में सपा के प्रो रामगोपाल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। इसके बाद शिवपाल के अलावा सपा के ही अध्यक्ष रहे। 2006 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव की पत्नी प्रेमलता यादव जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दो कार्यकाल पूरे गए। के बाद वर्ष 2016 में उनके बेटे अभिषेक यादव उर्फ अंशुल जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इस बार भी जिला पंचायत सदस्यों पद पर सपा ने अंशुल की अगुवाई में चुनाव लड़ा था।
सपा से अध्यक्ष का पद छीनने के लिए भाजपा ने भी पूरा जोर लगाया। सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतरे, सांसद, विधायक ने प्रचार किया लेकिन केवल एक सीट ही पार्टी जीत पाई।
948425 मतदाताओं में 692350 वोट डाले। 73 फीसदी मतदान हुआ। सपा-प्रसपा जीत को गई लेकिन उसे वोट केवल 30 प्रतिशत ही मिले। भाजपा को इससे भी आधे वोट मिले। कांग्रेस और बसपा की प्रतिशत इससे भी कम रहा।

अंशुल यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में इटावा की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। 2022 विधानसभा चुनाव में उसका इससे बुरा हाल होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा प्रसपा के गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे। हां पंचायत चुनाव के नतीजे विधानसभा चुनाव पर नजर जरूर डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed