{"_id":"609039168ebc3ecc31565054","slug":"sopiers-bows-and-knuckles-in-the-sleeves-climbed-the-sleeves-etawha-news-knp6265926178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की एक सीट को लेकर सपा व भाजपा आमने-सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की एक सीट को लेकर सपा व भाजपा आमने-सामने आई
विज्ञापन
चकरनगर ब्लॉक के वार्ड एक में जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे सपा और भाजपा समर्थक आमने सामने आ गए।
एडीएम कार्यालय में के समर्थकों में आस्तीनें चढ़ गईं और नोकझोंक होने लगी। सीओ सिटी ने भीड़ को एडीएम कार्यालय के बाहर निकाला। विवाद बढ़ता देख एडीएम ने पुनर्मतगणना के आदेश दे दिए।
चकरनगर प्रथम वार्ड से सपा ने शैलेश चौहान और भाजपा ने प्रभादेवी को मैदान में उतारा है। सोमवार मतगणना के बाद दोनों के समर्थक एडीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी-अपनी जीत का दावा कर हंगामा करने लगे।
शैलेश का कहना था कि उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने 309 मतों से विजयी घोषित किया है। उन्हें 7012 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रभा देवी का कहना था कि उन्हें 8960 मत मिले हैं इसके बावजूद हारा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी के साथ निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के भाई आर्यन यादव भी थे। भाजपा प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव, विकास भदौरिया आदि पहुंच गए।
एडीएम कोर्ट के बाहर दोनों दलों के नेताओं में नोकझोंक होने लगी। बवाल की आशंका देख एडीएम ने एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह जानकारी दी।
सीओ सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एडीएम कोर्ट के बाहर और आसपास भीड़ लगाए लोगों धकिया कर बाहर किया। सीओ से भी दोनों दलों के नेताओ व कार्यकर्ताओं की नोकझों हुई।