{"_id":"0eb7d56fe2c312424aefe5ac2a50c190","slug":"soldier-beat-during-voting-accused-delivered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग के दौरान सिपाही को पीट, आरोपी छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग के दौरान सिपाही को पीट, आरोपी छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौगान मतदान केंद्र पर शनिवार को एक युवक ने फर्जी वोट डालने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उसे पकड़कर बैठा लिया। कुछ देर बाद उसके साथियों ने सिपाही को जमकर पीटने के बाद उसक ा मोबाइल तोड़कर सिम निकाल लिया और साथी को छुड़ा ले गए।
विज्ञापन
पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। तीसरे चरण के मतदान के दौरान चौगान गांव में शाम साढ़े चार बजे वोटिंग चल रही थी। कानपुर के कर्नलगंज थाने का सिपाही पुष्पेंद्र कुमार ड्यूटी पर तैनात था। उसने फर्जी वोट डालने का प्रयास कर रहे एक युवक को पकड़कर बैठा लिया।
विज्ञापन
शाम पांच बजे जैसे ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई, उसके साथियों ने मतदान केंद्र में घुसकर सिपाही पुष्पेंद्र की जमकर पिटाई कर दी। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और चिप व सिम निकालकर अपने साथी को छुड़ा ले गए। घटना से वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मतदान केंद्र के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शिवराज सिंह, एसओ सिविल लाइन भरत कुमार पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की काफी कोशिश के बाद भी हमलावरों का पता नहीं चल सका।
सिपाही पुष्पेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश पुत्र बाबूराम, अमित पुत्र राकेश, आलोक पुत्र कृपाराम व चौगान निवासी अरविंद के अलावा 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ भरत पांडे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।