फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Smoke in the wagon of the cargo, stirred

मालगाड़ी के वैगन में धुआं निकला, हड़कंप

Thu, 08 Jun 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 08 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Smoke in the wagon of the cargo, stirred
भरथना में बैगन से धुआं निकलने की जानकारी मिलने पर रोकी गई मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

भरथना। कानपुर से दादरी जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के वैगन से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। उसे भरथना रेलवे स्टेशन की अप लूप लाइन पर रोका गया। मालगाड़ी को पीछे करके दमकल ने आग बुझाई।  कोयले से भरी मालगाड़ी कानपुर से दादरी की ओर जा रही थी। साम्हों रेलवे स्टेशन से गाड़ी जैसे ही  भरथना का ओर चली। पोर्टर ने इंजन से तीसरी बैगन में धुआं निकलते देखा। उसने इसी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोलर ने गाड़ी को भरथना रेलवे स्टेशन की अप लूप लाइन पर समय 12:32 बजे रोकने का आदेश दिया।  स्टेशन मास्टर ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने धुआं वाले वैगन तक अपनी गाड़ी न पहुंच पाने की बात कही।  इस  पर  कंट्रोलर ने मालगाड़ी को पीछे की करवाया।  ओएचई लाइन ब्रेक करने के बाद ही दमकल ने आग  को बुझाया। इसके बाद ही मालगाड़ी आगे रवाना हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed