फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Slipper factory owners became in lockdown

इटावाः लॉकडाउन में बन गए चप्पल फैक्ट्री के मालिक

Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Slipper factory owners became in lockdown
बसरेहर। कोरोना की वजह से ज्यादातर परिवार रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। वहीं बसरेहर ब्लॉक क्षेत्र के बनकटी खुर्द गांव के गजेंद्र कुमार अपनी मेहनत के बलबूते हवाई चप्पल फैक्ट्री के मालिक बन गए हैं। इससे न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा, बल्कि कई युवाओं को भी उन्होंने रोजगार दिया हुआ है।
विज्ञापन

गजेंद्र दिल्ली में एक हवाई चप्पल फैक्ट्री में काम करते थे। लॉकडाउन लागू हुआ तो वे परिवार समेत अपने गांव बनकटी खुर्द आ गए। उन्होंने हालात से समझौता करने की जगह मेहनत जोर दिया और खुद की चप्पल फैक्ट्री खड़ा कर ली। गांव के बाजार में उनकी हवाई चप्पल की अच्छी खासी मांग है। खास बात यह कि वह उन्होंने दो युवाओं को रोजगार भी दिया हुआ है।
विज्ञापन

गजेंद्र ने बताया कि दिल्ली से आने के बाद करीब एक महीने तक अपनी जमा पूंजी से गुजर बसर करते रहे। फिर किसी दोस्त ने हाथ से चलने वाली हवाई चप्पल बनाने की मशीन खरीदने की सलाह दी। उन्हें इसका अनुभव भी था। जो उनके काम आया। इस काम शुरू करने के लिए करीब 50-60 हजार रुपये की पूंजी लगानी थी। रिश्तेदारों और दोस्तों से रकम उधार ली। उसके बाद उनका कारोबार शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज बना लेते हैं 300 जोड़ी चप्पल
गजेंद्र के अनुसार वह हर रोज करीब 300 जोड़ी चप्पल तैयार कर लेते हैं। अनलॉक होने से जल्द ही मांग के अनुरूप कच्चा माल भी मिलने लगेगा। इससे प्रोडक्शन में इजाफा होगा।

गुणवत्ता में कहीं कोई कमी नहीं
गजेंद्र का मानना है कि बाजार में वहीं माल टिक सकता है। जिसकी गुणवत्ता अच्छी हो वह किफायती भी हो। उनकी फैक्ट्री की चप्पल किसी ब्रांडेड कंपनी से कमतर नहीं होती है।
आसपास के छोटे बाजार में की खपत
गजेंद्र ने माल को बेचने के लिए किसी बड़े शहर में सप्लाई देने की बजाय गांव व कस्बों के छोटे हॉट बाजार का रुख किया। जिसका काफी फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed