{"_id":"60ad35c98ebc3eff5c30bbf4","slug":"slight-improvement-in-lioness-jennifer-and-gauri-s-condition-etawha-news-knp6303945118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरनी जेनिफर व गौरी की हालत में मामूली सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरनी जेनिफर व गौरी की हालत में मामूली सुधार
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क में शेरनी जेनिफर और गौरी की हालत में मंगलवार को मामूली सुधार दिखा। सुबह दोनों शेरनियां चेतन दिखी। सूप के साथ ही थोड़ा सा मीट भी खाया। सफारी प्रशासन इसे अच्छा संकेत मान रहा है।
इटावा सफारी पार्क में 18 दिन पहले शेरनी जेनिफर व गौरी कोरोना संक्रमित हुई थीं। तब से दोनों का पार्क के पशु चिकित्सालय में भर्ती हैं। देश व प्रदेश के पशु चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। सोमवार तक दोनों बीमार शेरनियों की हालत स्थिर बनी हुई थी। दोनों शेरनियों ने खाना भी छोड़ रखा था। उन्हें चिकन का सूप, पानी व ग्लूकोज पर रखा जा रहा है। ग्लूकोज की बोतल में दवाएं मिलाकर उन्हें दी जा रही है।
इटावा सफारी पार्क के निदेशक केके सिंह ने बताया कि बीमार शेरनी जेनिफर व गौरी की हालत में मंगलवार को मामूली सुधार नजर आया। दोनों शेरनी पहले से चेतन नजर आईं। अस्पताल परिसर में ही थोड़ा चली भी। चिकन सूप पीने के साथ ही दोनों ने करीब 100-100 ग्राम मीट भी खाया। इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है। अस्पताल परिसर में थोड़ा सा टहली भी हैं। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी की बीमार शेरनियों की हालत में बहुत सुधार हुआ है। सफारी प्रबंधन की तरफ बुलाए गए चिकित्सक व विशेषज्ञों की सलाह पर शेरनी जेनिफर व गौरी की तबियत पर निगाह रखी जा रही है।