{"_id":"6ab571bb53edfa8c0200313c","slug":"sleeper-bus-runs-over-farmer-heading-to-his-field-he-dies-etawah-news-c-216-1-etw1015-150214-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: स्लीपर बस ने खेत जा रहे किसान को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: स्लीपर बस ने खेत जा रहे किसान को कुचला, मौत
Fri, 25 Sep 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र में सराय भगत के पास आगरा रोड पर गुरुवार सुबह खेत जा रहे किसान को स्लीपर बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस की तलाश शुरू कर दी है।
दुगावली निवासी प्रेम शंकर (55) गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से अपने खेत जाने के लिए निकले थे। छोटे भाई ओम शंकर ने बताया वह आगरा रोड पर नगला भगत के पास पहुंचे ही थे, तभी उदी की तरफ जा रही एक स्लीपर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रेम शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
भाई ओमशंकर के मुताबिक घटना के समय वह खेत से कुछ दूरी पर ही थे। टक्कर मारने वाली बस लाल रंग की थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रेमशंकर के परिवार में पत्नी अनीता देवी, बेटा शिवम और बेटियां प्रियंका व कनक हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बस को ट्रेस कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)