फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six million of the jewelry taken Tppebaj

टप्पेबाज ले गए छह लाख के जेवर

Thu, 05 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 05 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six million of the jewelry taken Tppebaj

पचास रुपये की हाय खरीदकर छह लाख का जेवर पार कर ले गए टप्पेबाज। सर्राफ को चकमा देकर टप्पेबाज ने तिजोरी से आभूषणों से भरा डिब्बा पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


कस्बा ऊसराहार में महाराज सिंह शाक्य, केदार शाक्य की सर्राफे की दुकान है। बुधवार दोपहर पौने तीन बजे दोनों पार्टनर दुकान पर थे, तभी तीन युवक आए। एक ने बच्चे को पहनाने के लिए पचास रुपये की चांदी की हाय खरीदी। दूसरे युवक ने महाराज सिंह को सौ रुपये दिए।
विज्ञापन


रुपये फुटकर नहीं होने के कारण महाराज सिंह ने अपने पार्टनर केदार शाक्य को फुटकर लाने को कहा। इस पर वह रुपया लेकर दुकान से बाहर चले गए। उसी समय एक युवक ने अंगूठी की खाली डिब्बी मांगी। महाराज सिंह दुकान के ऊपर वाले खाने में रखी डिब्बी उठाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवक ने दुकान की तिजोरी से सोने के जेवरों का डिब्बा पार कर दिया। इसके बाद तीनों दुकान से बाहर निकल गए। महाराज सिंह को डिब्बा उठने का आभास तक नहीं हुआ। पांच मिनट बाद जब महाराज सिंह की नजर तिजोरी पर गई तो उनके होश उड़ गए। जेवरों का डिब्बा तिजोरी से गायब था।

माजरा समझते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जेपी  यादव ने सभी मार्गों पर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी, मगर टप्पेबाज युवकों का कोई पता नहीं चला। लोगो ने इतना जरूर बताया काले रंग की एक पल्सर बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो काफी तेजी से किशनी मार्ग पर जाते देखे गए है।

महाराज सिंह ने बताया दुकान पर सोने के सारे आभूषण उसी डिब्बे में रखते थे। उसमें 12 अंगूठी, बाला, चार जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी झाले, टॉप्स, पेंडल बाली सहित कुल मिलाकर 200 ग्राम से अधिक सोने के जेवर थे।  थानाध्यक्ष ने बताया आभूषण के डिब्बे में जेवर आकलन किया जा रहा है।


टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। वहीं दिनदहाडे़ हुई इस घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। महाराज सिंह ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed