फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sikhsha mitra protest and block the road

शिक्षामित्रों ने दिया धरना, लगाया जाम

Sat, 19 Aug 2017 11:44 PM IST
इटावा
इटावा Updated Sat, 19 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
sikhsha mitra protest and block the road
जाम लगाकर बैठे शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला

समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों ने शनिवार को भी बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कचहरी में ज्ञापन देने जाने के दौरान जिला पुस्तकालय के सामने तिराहे पर नारेबाजी कर जाम लगा दिया। शिक्षामित्रों ने जब तक जेल में चना रहेगा, आना-जाना लगा रहेगा, योगी- मोदी की सरकार नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। 

विज्ञापन

शास्त्री चौराहे पर शिक्षामित्रों ने फिर जाम लगा दिया। काफी देर तक यातायात अवरुद्ध रहा। ईदगाह चौराहा पहुंचने पर भी जाम लगा रहा। करीब दस मिनट बाद शिक्षामित्र कचहरी की ओर गए। इससे पहले एसएसपी चौराहा पहुंचकर वहां का रास्ता जाम कर दिया। करीब पंद्रह मिनट तक नारेबाजी की। कचहरी में प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव, महामंत्री सुशील तिवारी, जिला महिला प्रभारी कालिंद्री यादव, जिला प्रभारी विमल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता, असित यादव, लोकेश यादव, सुधीर कुमार, पूजा तोमर, अगम बाबू राजपूत, किशनवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, शिवाधार पांडेय, अरुण यादव, बजरंगी लाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed