फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sick Kranti Express kills sick passenger

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बीमार यात्री की मौत

Mon, 08 Mar 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sick Kranti Express kills sick passenger
इटावा। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में रविवार रात एक बीमार यात्री की मौत हो गई। सूचना पर ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोका गया। इसके बाद आरपीएफ ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा। परिजनों के पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर जीआरपी ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रविवार रात 12:44 बजे टूंडला कंट्रोल से स्टेशन को सूचना दी गई कि 02565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोट संख्या बी-2 में सीट नंबर 25 पर यात्रा कर रहे मोहम्मद रहमान (75) की मौत हो गई है। इस पर ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन

ट्रेन के रुकने के बाद आरपीएफ एसआई सत्यदेव एवं हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह व थाना जीआरपी एसआई महेश चंद्र यादव के साथ पहुंचे रेलवे चिकित्सक डा.बीपी पाठक ने यात्री का परीक्षण करने के बाद उसे मृत्यु घोषित किया। इसके बाद शव को ट्रेन से नीचे उतार लिया गया। सफर के दौरान मृतक की पत्नी जोहरा खातून व बेटे मोहम्मद तौसीफ रजा अशरफी (25) व मोहम्मद सिद्दीकी अकबर उम्र (22) थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह बहादुरपुर पानी की टंकी थाना समस्तीपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले है। पिता को तीन बार अटैक आने के बाद डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली रेफर किया था। कानपुर से निकलते ही पिता को चौथा अटैक आने के कारण रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम पीएम न कराए जाने व शव की मांग किए जाने पर जीआरपी ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन करीब 12 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed