फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal distributed smartphones to students

Etawah News: छात्रों को शिवपाल ने बांटे स्मार्टफोन, बोल तकनीकी ज्ञान के लिए उपयोग करें

Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shivpal distributed smartphones to students
नोट:::::बसरेहर के स्कूल की एक बैठक में शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए उस फोटो को हटाया जा सकता है। संभव हो तो इस फोटो लगा लें। क्षेत्रीय संवाददाता की विज्ञापन की बात हुई है उक्त स्कूल से।
विज्ञापन



फोटो 25:::::छात्रा को टेबलेट देते सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। संवाद


छात्रों को शिवपाल ने बांटे स्मार्टफोन, बोल तकनीकी ज्ञान के लिए उपयोग करें


ताखा। जसवंतनगर के विधायक और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को ताखा क्षेत्र के ऊसराहार स्थित एमएस महाविद्यालय के 240 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट बांटे। योगी आदित्यनाथ सरकार की मुफ्त टेबलेट स्मार्टफोन योजना के तहत इस कार्यक्रम में जसवंतनगर के सपा क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ऊसराहार पहुंचे शिवलाल सिंह यादव ने कहा कि आज के युग में आत्मनिर्भर बनने के लिए टेबलेट और स्मार्टफोन बहुत जरूरी हो गए हैं। बिना उच्च शिक्षा के बच्चों का भविष्य उज्जवल नहीं हो सकता। युवाओं को अपनी पढ़ाई में टेबलेट से काफी सहायता मिलेगी। वह इनका उपयोग अपने अध्ययन व तकनीकी ज्ञान में करें दुरुपयोग न करें। उन्होंने कहा कि अब जमाना तकनीक और इंटरनेट का है। सरकार को सभी वर्गों को तकनीक से सुसज्जित करने के लिए खुलकर मदद करनी चाहिए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी, जिला पंचायत सदस्य गीतम पाल सिंह व कालेज के संरक्षक रामपाल सिंह यादव, प्रबंधक मीरा देवी, प्राचार्य डॉ अनिल कुमार यादव, कुलदीप यादव, भारत सिंह, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, दीप सिंह, महावीर सिंह समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed