फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivaji House dominated in Kho-Kho and running.

Etawah News: खो-खो व दौड़ में शिवाजी हाउस का रहा दबदबा

Thu, 12 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shivaji House dominated in Kho-Kho and running.
बकेवर। स्थानीय लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस खेल महाकुंभ में 160 से अधिक विभिन्न खेल श्रेणियों को सम्मिलित किया गया है। जूनियर (बालक वर्ग) खो-खो मैच अशोका और शिवाजी हाउस के बीच खेला गया जिसमें शिवाजी हाउस ने जीत दर्ज की। 100 मीटर बालिका सीनियर वर्ग की रेस में भी शिवाजी हाउस ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने किया। इससे पूर्व विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और छात्रों ने मार्च पास्ट निकाला। विद्यालय के प्रबंधक पप्पन, उपप्रबंधक डॉ. मोरीश, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह व कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में अशोका हाउस प्रथम रहा। बड़ी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ नन्हे बच्चों के लिए आयोजित स्पून रेस, बोरा रेस, जलेबी रेस और कोन रेस विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकसी और आर्म रेसलिंग में भी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पीटीआई उपेंद्र सेंगर की देखरेख में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान आकाश त्रिपाठी, शीराज हुसैन, अंशु दीक्षित, सत्यम तिवारी, अंकित चतुर्वेदी, शशिकांत, अंबर और शशांक चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed