फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shabad Kirtan held in Gurudwara on the occasion of the festival of Nanakdev

नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में हुआ शबद कीर्तन

Wed, 13 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan held in Gurudwara on the occasion of the festival of Nanakdev
इटावा। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर मंगलवार को फर्रुखाबाद फाटक स्थित गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा मेें बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में सुबह से ही शबद कीर्तन शुरू हुआ। बड़ी संख्या में हर आम और खास लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेककर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इनमें सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना के उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सैफई मस्सा सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सीखने का नाम सिक्ख है। सद्भाव, समर्पण, संघर्ष ही जिनका मूल आचरण है। सिख ऐसा समाज है जिस पर आंख बंद कर विश्वास किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रचार सभा के अध्यक्ष हरजीत सिंह कालड़ा ने विधायक सरिता भदौरिया, एसडीएम इंद्रजीत सिंह तथा सीओ मस्सा सिंह को सरोपा व तलवार भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया। इस दौरान गुरुवचन सिंह, तरनजीत सिंह कालड़ा, अमरजीत सिंह भोला, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच संचालन तरनपाल सिंह, मनदीप सिंह संजू अरोड़ा, लंगर व्यवस्था गुरुमुख सिंह, चरनजीत सिंह, राजा साहनी, दीप्ती अरोड़ा, आतिथ्य सत्कार गुरुवचन सिंह मोंगा, जसवीर सिंह पप्पी, दलजीत सिंह पनेसर, जसदीप सिंह कालरा, सतनाम सिंह अरोड़ा, सजावट व्यवस्था में मन्नत टुटेजा, इस्टदीप सिंह, साहिब अरोड़ा, रौनक कालरा, एकल कालरा, सिमर किंद्रा, गुरुवानी गायन ज्ञान गुरदीप सिंह ने किया।
16 को निकलेगा जुलूस
पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे से 16 नवंबर को जुलूस निकलेगा। इसमें सात झांकियां शामिल रहेंगी। जुलूस पंजाबी कालोनी से शुरू होगा और शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा पहुंचने के बाद जुलूस का समापन होगा।

झूलेलाल मंदिर में मनाया गया गुरु का प्रकाशोत्सव
नगर में जिला जेल के पीछे स्थित सिंधी कालोनी में श्रीझूलेलाल मंदिर में गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के मौके पर सुबह शबद कीर्तन होने के बाद लंगर का आयोजन हुआ। इस दौरान फत्तू भोजवानी, लाली भाई, गुरुमुख दास, पप्पन सिंधी, जैमू दासवानी, हरि दुलानी, पं.राजकुमार शर्मा, कमला भोजवानी, लक्ष्मी बुलानी, लता, राधा बुलानी, ज्योति बुलानी, कोमल दासवानी, पूजा शर्मा, सिमरन भोजवानी, राजा कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed