{"_id":"6478dc1829f15005c80ce1c6","slug":"sewer-construction-started-in-adda-shyamlal-etawha-news-c-12-1-264968-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अड्डा श्यामलाल में नाला निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अड्डा श्यामलाल में नाला निर्माण शुरू
Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06::::अड्डा श्यामलाल में नाले की खोदाई कराते चेयरमैन के पति पूर्व चेयरमैन संटू गुप्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सालों से शहर के अड्डा श्यामलाल में जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने राहत देने का काम किया है। समस्या के समाधान के लिए नाला बनवाने का कार्य चेयरमैन की ओर शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जेसीबी से नाले की खोदाई कराई गई है।
शहर के अड्डा श्यामलाल में जल निकासी का इंतजाम न होने से मुख्य सड़क पर कई साल से जलभराव रहता था। आम दिनों में भी यहां दो से तीन फीट तक गंदा पानी भरा रहने से मुहल्ले के साथ ही आसपास के क्षेत्र के लोगों का भी जीना मुहाल था। जलभराव वाले स्थल पर व्यापार चौपट होने से 10 दुकानें तक बंद हो चुकी थीं। वहीं लोगों को पानी भरा रहने की वजह से घर दरकने का डर रहता था। नगर निकाय के पिछले कार्यकाल में लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से समस्या का समाधान कराने की मांग की थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकलवाया सका था। नगर पालिका के पास बजट का बहाना रहता था। इससे लोगों मोहल्ले के लोगों की उम्मीद टूट गई थी। इस बार 13 मई को नई चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद लोगों में फिर समाधान की उम्मीद जागी थी। अमर उजाला ने प्रमुख मुद्दे गिनाते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन से अड्डा श्याम लाल की समस्या का समधान कराने की बात रखी थी। इस पर चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने शपथ के 15 दिनों के अंद समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। शपथ के सातवें दिन ही नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। गुरुवार सुबह चेयरमैन के पति पूर्व चेयरमैन कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता ने खुद पहुंचकर समस्या का जेसीब से नाले की खोदाई कराई। उन्होंने बताया कि लगभग एक करोड़ की लागत से नाला बनवाया जा रहा है। यह नाला रेलवे लाइन के किनारे होते हुए गांधीनगर के नाले में जाकर गिरेगा। इससे लोगों को लाभ मिल सकेगा।