फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven thousand farmer theft

किसान के सात हजार रुपये चोरी

Fri, 18 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 18 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand farmer theft
परसुपुरा गांव के पशु मेला में गाय बेचने के बाद सात हजार रुपया नकद लेकर टेंपो से घर लौट रहे किसान की जेब रास्ते में जेबकतरों ने काट ली। किसान ने सिविल लाइन थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव जनकपुर निवासी किसान संतकुमार पुत्र सिद्ध गोपाल अपने पुत्र दीपू के साथ बृहस्पतिवार को परसूपुरा गांव के पशुमेला में अपनी गाय बेचने गया था। गाय बेचने के बाद मिला सात हजार रुपया पैंट की जेब में रख लिया।
विज्ञापन



वह परसुपुरा से इटावा आए और शाम को काजी पेट्रोल पंप के सामने से टेंपो पर सवार होकर गांव के लिए रवाना हुआ। टेंपो में सात सवारियां से पहले से बैठी थीं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लुहन्ना चौराहे पर टेंपो से उतरे तो जेब कटी मिली और सात हजार रुपये नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर उन्होंने आवाज लगाकर टेंपो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक टेंपो का भगा ले गया। शुक्रवार को संत कुमार ने सिविल लाइन थाने में घटना की तहरीर दी। साथ ही पुलिस को बताया कि वह टेंपो चालक को सामने आने पर पहचान लेंगे।



इस वारदात में चालक की भी मिली भगत रही है। उधर, थानाध्यक्ष राधा मोहन द्विवेदी का कहना है कि तहरीर लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed