फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven caught gambling, one lakh 72 thousand recovered

Etawah News: जुआ खेलते सात को दबोचा, एक लाख 72 हजार बरामद

Tue, 26 Sep 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seven caught gambling, one lakh 72 thousand recovered
इटावा। बकेवर पुलिस ने सुनवर्षा पुल के पास भट्ठे के पीछे जुआ खेल रहे सात लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों के पास से नकद एक लाख 72 हजार रुपयों के अलावा तीन कार बरामद हुई। इसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने ले गई।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर बकेवर पुलिस ने सुनवर्षा पुल के पास भट्ठे के पीछे जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से एक लाख 72 हजार पांच सौ साठ रुपये व तीन कार बरामद हुई। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सत्यम निवासी हनुमंतपुरा थाना सहसों, प्रवीण कुमार उर्फ मोनू निवासी शेखूपुर जखोली थाना इकदिल, संदीप कुमार निवासी चकरनगर, विजय करन, प्रमोद कुमार निवासी बल्लमपुरा थाना बकेवर, यागवेंद्र सिंह उर्फ सीपू चौहान निवासी सराय नरोत्तम थाना बकेवर व कुलदीप निवासी तिलक नगर, औरैया बताए हैं। एसएसपी ने बताया कि यागवेंद्र सिंह जुए का फड़ का संचालक है। उस पर बकेवर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा सहित तीन मामले दर्ज हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed