{"_id":"602ea76d8ebc3ee93466997a","slug":"selection-of-councilor-school-teacher-in-pcs-etawha-news-knp61252258","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल की शिक्षिका का पीसीएस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल की शिक्षिका का पीसीएस में चयन
विज्ञापन
इटावा। शहर की बेसिक शिक्षा की अध्यापिका नेहा पांडेय का पीसीएस में चयन हुआ है। उनकी इस सफलता पर पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है। नेहा के माता पिता को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। नेहा पीसीएस में चयन को अपनी मंजिल नहीं मानतीं हैं। नेहा का सपना आईएएस बनना है। वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।
सुंदरपुर मोड़ निवासी नेहा के पिता मनोज पांडेय प्राइवेट जॉब करते हैैं। माता सुनीता पांडेय हाउस वाइफ हैं। बड़े भाई आशुतोष इंडियन नेवी में सर्विस करते हैं। नेहा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2006 और 2008 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। इसके बाद लखनऊ से बीटेक करने के बाद वर्ष 2015 में बीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2016 में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चितभवन में बतौर सहायक शिक्षक उनका चयन हुआ।
वर्ष 2018 में उनका चयन एक्साइज विभाग में हुआ। वर्ष 2019 में पीसीएस परीक्षा में शामिल हुई। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में उन्हें सफलता मिली। उनका चयन पीसीएस में हुआ। वह रैंक के अनुसार समाज कल्याण अधिकारी बनेंगी। उनकी इस सफलता से माता पिता ही नहीं मोहल्ले के लोग भी गौरवान्वित हैं।
विज्ञापन
नेहा का कहना है कि कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। शिक्षक के पद पर चयन होने के बाद भी उन्होंने अपनी कोशिश जारी रखी। परिश्रम में कमी नहीं आने दी। माता पिता ने सदैव हौसला आफजाई की। जिससे सफलता की सीढ़ी तक पहुंची। अब वे आईएएस बनने का सपना पूरा करेंगी।