{"_id":"619fcbb30a87cc57ad4c2938","slug":"seeing-the-officers-the-farmers-burning-stubble-ran-away-etawah-news-knp666046879","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को देख पराली जला रहे किसान भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को देख पराली जला रहे किसान भागे
विज्ञापन
बकेवर। पराली जलाने को लेकर प्रशासन और किसान के बीच तुम डाल-डाल, हम पात-पात की स्थिति चल रही हैं। एसडीएम भरथना और लेखपाल बृहस्पतिवार को पराली जलाने से रोकने के लिए क्षेत्र में सड़कों के किनारे भ्रमण करते रहे।
कई स्थानों पर पराली जलते देख खेत पर पहुंचे। इससे पहले किसान भाग खड़े हुए। छह से अधिक किसानों से राजस्व विभाग ने जुर्माना वसूला। खेतों में धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए राजस्व विभाग प्रशासन कमर कसे हुए है।
किसानों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच लुकाछिपी जैसा खेल चल रहा है। उपजिलाधिकारी भरथना विजय शंकर तिवारी बकेवर महेवा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। उन्होंने सभी लेखपालों को भी क्षेत्र में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्र के तमाम लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में हाईवे से सटे गांवों में भ्रमण करते रहे। दूर से पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखे रहे।
सड़क से गुजरते समय अगर किसी गांव में पराली जलाते किसान दिखे तो लेखपाल और अधिकारियों की टीम खेत पर पहुंचते ही पराली जला रहे किसान भाग खड़े हुए।
मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी और उपजिलाधिकारी भरथना ने औचक भ्रमण के दौरान पराली जलाते हुए पकड़े गए किसानों से जुर्माना की वसूली की।