फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seasonal fever patients reached health fairs

Etawah News: आरोग्य मेलों में पहुंचे मौसमी बुखार के मरीज

Sun, 11 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seasonal fever patients reached health fairs
फोटो 30:::ऊसराहार पीएचसी पर आरोग्य मेले में दिखने आए मरीज।
विज्ञापन

आरोग्य मेलों में पहुंचे मौसमी बुखार के मरीज
क्रासर
- डॉक्टरों के न पहुंचने की वजह से अधिकांश जगहों पर फार्मासिस्टों ने देखे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा/भरथना। ताखा और भरथना क्षेत्र में अधिकांश पीएचसी पर रविवार को फार्मासिस्टों ने मरीज देखे। ज्यादातद मरीज मौसमी बुखार और खांसी जुकाम के आए। लोगों ने पेट की समस्याएं भी फार्मासिस्टों को बताईं।

ताखा के मुख्यमंत्री आरोग्य मेला ब्लॉक क्षेत्र की चार पीएचसी पर लगाया गया। इसमें ऊसराहार पीएचसी पर फार्मासिस्ट सुशील गुप्ता ने मरीजों को देखा और दवाएं दीं। यहां 11 मरीज पहुंचे।पीएचसी ताखा पर फार्मासिस्ट अभिलाख सिंह ने करीब 13 मरीजों को दवाएं दी। पीएचसी खरगपुर सरैया पर फार्मासिस्ट विनोद कुमार ने 17 मरीजों को दवाएं दी। इसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार के आए। पीएचसी समथर पर डाक्टर यतेंद्र यादव 16 मरीजों को देखा और दवाएं दी। डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इससे बुखार, जुखाम जैसी बीमारी हो रही है सभी पीएचसी पर दवाएं उपलब्ध है। भरथना संवाद के अनुसार, बाहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दौरान डॉ. जितेंद्र बाजपेई ने दोपहर एक बजे तक आने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। जरूरी कार्य से जाने के बाद धीरज कुमार ने मरीजों को दवा दी। दोपहर डेढ़ बजे तक 68 मरीजों ने दवाएं लीं। ज्यादातर मरीज दर्द व त्वचा रोग के थे। गांव दांडी निवासी बुजुर्ग राजकुमार ने बताया कि घुटनों में दर्द रहता है। पहले भी दवाएं लेने आ चुके हैं। गांव गुरैया बरहों से आईं रजनी ने बताया पिछले कुछ दिनों से शरीर में दर्द बना हुआ है। अस्पताल में दिखानें आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed