फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SDO issues notice to JE for cutting plum trees

Etawah News: बेर के पेड़ कटवाने पर एसडीओ ने जेई को दिया नोटिस

Sun, 03 May 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
SDO issues notice to JE for cutting plum trees
बकेवर। बकेवर बिजली उपकेंद्र परिसर में झाड़ व बेर के दो पेड़ काटने को लेकर एसडीओ ने जेई को नोटिस देकर जवाब मांगा है। वहीं जेई ने एसडीओ पर रुपये मांगने पर न दिए जाने पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




बकेवर बिजली उपकेंद्र परिसर में देहात वाले मशीन रूम के पीछे व पुराने आवास के बीच में कुछ झाड़ खड़ी हुई है। इसके बीच में ही बेर के पेड़ भी खड़े हुए थे। इन पेड़ों को जेई आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सफाई के नाम पर कटवा दिया था। एसडीओ संत कुमार वर्मा ने पेड़ कटवाने को लेकर को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

नोटिस में उन्होंने छायादार व फलदार पेड़ बिना अनुमति के कटवाए जाने को लेकर जवाब मांगा है। उनका कहना है कि इसको लेकर विभाग से किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई और हरे फलदार पेड़ कटवा दिए गए। वहीं मामले पर जेई का कहना है कि झाड़ खड़े होने से बंदर आदि बैठे रहते थे जिनकी करंट लगने से मौत हो जाती थी इसके अलावा हाईवे की तरफ से कुछ लोग रात में आकर कमरों के ताले भी तोड़कर नुकसान पहुंचा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते उपकेंद्र पर सफाई कराई गई थी। उन्होंने कहा कि परिसर में कोई फलदार पेड़ नहीं था। रुपये मांगने पर न दिए जाने पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं एसडीओ ने रुपये मांगने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed