फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sdm sahit 21 positive

जसवंतनगर की एसडीएम समेत 21 कोरोना संक्रमित, 28 ठीक हुए

Tue, 17 Nov 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
sdm sahit 21 positive
इटावा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें जसवंतनगर की एसडीएम ज्योत्सना बंधु भी शामिल हैं। 28 संक्रमित ठीक भी हुए है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5118 हो गई है। 4889 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 87 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। 142 केस सक्रिय हैं। 16 दिन में 279 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 21 संक्रमितों में 9 महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा 15 शहर में मिले, एसडी फील्ड नौरंगाबाद में छह संक्रमित मिले। इनमें 8 साल की बालिका, 27 व 54 साल की महिलाएं व 25 साल के युवक के अलावा 50 साल का अधेड़ एवं 61 साल का वृद्ध शामिल हैं। शहर के तुलसी अड्डा में 8 साल के बालक के अलावा 60 साल का वृद्ध शामिल है। शहर में सिविल लाइन में 30 वर्षीय महिला व 63 साल का वृद्ध, विजय नगर में 65 साल की वृद्धा, सिविल लाइन में 63 साल का वृद्धा, अजीतनगर में 27 साल का युवक, मेवाती टोला में 25 साल की महिला, श्यामनगर में 55 साल का व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों मेें सैफई में 40 वर्षीय व्यक्ति, सैफई मेडिकल कालेज में 40 वर्षीय महिला, अहीरन टोला जसवंतनगर में 58 साल की महिला, पीपरीपुर घाट में 18 साल का युवक, रेलवे स्टेशन पर 15 साल का किशोर, मुडैना अनंतराम में 32 साल की महिला संक्रमित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपलिंग की संख्या 2 लाख के पार
सीएमओ डा. एनएस तोमर ने बताया कि सैंपलिंग प्रभारी डा. सुशील कुमार के अनुसार जिले में कोरोना जांच सैंपलों की संख्या 2 लाख को पार कर गई है। सोमवार तक जिले में 2 लाख 01 हजार 630 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से 5118 संक्रमित मिले। जबकि शेष जांच रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed