फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SDM held a meeting with the farmers and satisfied them.

Etawah News: एसडीएम ने किसानों संग बैठक कर किया संतुष्ट

Sat, 28 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
SDM held a meeting with the farmers and satisfied them.
ताखा। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को कुदरैल गांव में एसडीएम श्वेता मिश्रा ने किसानों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। बैठक में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। बैठक में ज्यादातर किसान संतुष्ट दिखाई दिए और उनमें से दस किसानों ने बैठक के बाद जमीन का बैनामा भी किया।
विज्ञापन

एसडीएम श्वेता मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार उन्हें पूरा मुआवजा सर्किल रेट के आधार पर दिया जा रहा है। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो किसान बैनामा करा रहे हैं, उनके खातों में तीन दिन के अंदर मुआवजे की धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन

अब तक लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत 122 किसान बैनामा करा चुके हैं और सभी को नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह किसी के बहकावे में न आएं और प्रशासन पर विश्वास रखें। शासन और प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान किसानों ने अपनी शंकाएं और आपत्तियां रखीं, जिनका एसडीएम ने बिंदुवार जवाब दिया और समाधान किया। अधिकारियों ने राजस्व अभिलेखों और भुगतान प्रक्रिया की भी जानकारी दी। एसडीएम की वार्ता के बाद ज्यादातर किसानों ने संतोष जताया। वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आए और शुक्रवार को करीब दस किसान सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने स्वेच्छा से अपनी भूमि का बैनामा कराया। एसडीएम श्वेता मिश्रा ने बताया कि किसान से वार्ता की गई वह लगातार बैनामा कर रहे हैं और किसानों को संतुष्ट भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed